प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- भाजपा नेता की ​शिकायत के बाद सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने डीसी एनआरएलएम देव कुमार से मानधाता बीडीओ का प्रभार वापस ले लिया है। उन्होंने सांगीपुर बीडीओ विमल श्रीवास्तव को मानधाता का अतिरिक्त प्रभार ​दिया है। बता दें कि भाजपा नेता अमित सिंह ने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास से ​बीडीओ की शिकायत की थी। इस बाबत सीडीओ ने बताया कि शासन के आदेश पर कार्रवाई की गई है। खबर-नीरज यह भी पढ़ें- डीएम जे.रीभा का तबादला, अमित को मिली जिम्मेदारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...