देहरादून, मार्च 25 -- हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की सहमति एवं संबंधित मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों से परामर्श के उपरांत की गई हैं। महिला मोर्चा में विमला डोंडियाल, संगीता गिरी, आरती गोयल और शालिनी बगाड़ी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि रेनू कल्लन शर्मा और डॉ. चित्रा भट्ट को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा दीपिका शर्मा, प्रीति चौहान, संगीता प्रजापति और मिथिलेश शर्मा को जिला मंत्री, नीतिशा को जिला कोषाध्यक्ष, कविता वाल्मीकि को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा में भोला शर्मा, देव विख्यात भाटी, सचिन चौहान और सुमित लखेड़ा को ...