हापुड़, मई 29 -- शुक्रवार को भावलिगी श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज ससंघ ने जैन सन्त भवन से श्री 1008 समोशरण पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शंकर गंज पहुंचकर मंदिर में शांतिधारा अभिषेक पूजन कराया। इस पावन कार्यक्रम के बाद वे वापस जैन सन्त भवन लौटे।जैन सन्त भवन में चल रहे पांच दिवसीय जिनागम शिक्षण शिविर के समापन अवसर पर श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज ने शिविर में भाग लेने वाले जैन साधक-साधिकाओं को प्रमाणपत्र व चित्र प्रदान किए। इस दौरान अशोक जैन, प्रदीप जैन, अनिल जैन, पुलकित, सुबोध, अंकुश, विकास, मंजू जैन, बबीता जैन, रेणुका जैन सहित कई श्रद्धालुओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- विमर्श सागर महामुनिराज ने वितरित किए प्रमाणपत्र शिविर में जिनागम के प्राचीन ज्ञान, जैन दर्शन, सिद्धांतों और आचार-विचार पर विस्तृत चर्चा की गई। स...