शामली, नवम्बर 5 -- जलालाबाद। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद जनपद शामली में परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज संसघ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओ को अहिंसा के मार्ग का अनुशरण करने का संदेश दिया। जलालाबाद मे भक्ति के सागर आचार्य विमर्श सागर जी का मंगल प्रवेश जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में हुआ। उनके साथ बडी संख्या मे पहुचे जैन संतो को जैन समाज के साथ अन्य कस्बावासियो द्वारा जलालाबाद टोल प्लाजा से बैंड बाजो के साथ भव्य स्वागत के साथ मन्दिर परिसर तक पुष्प वर्षा करते हुए प्रवेष कराया गया। मन्दिर पहुचकर विमर्श सागर जी महाराज ने अतिशय कारी श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा के दर्शन किये। दर्शन करने के बाद महाराज ने अतिशय क्षेत्र में विराजमान भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का अतिशय बताया।...