आदित्यपुर, मार्च 29 -- चांडिल। विमद कुमार चांडिल के नए रेंजर बनाए गए हैं। उन्होंने चांडिल रेंज के अतिरिक्त रेंजर का पदभार ग्रहण किया। विमद कुमार चांडिल के अलावे घाटशिला के भी रेंजर हैं। शनिवार को वे चांडिल रेंजर कार्यालय पहुंचे तथा चांडिल वन क्षेत्र के दायरे तथा हाथियों के प्रकोप आदि की जानकारी ली। बता दें कि पूर्व रेंजर शशि प्रकाश रंजन सेवानिवृत हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...