विभूतिखंड थाने पर वकीलों ने किया प्रदर्शन, इंस्पेक्टर को हटाने की मांग
लखनऊ, जून 11 -- हाईकोर्ट के वकीलों ने विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में प्रदर्शन किया। वकीलों ने पुलिस के आला अफसरों से मांग की कि इंस्पेक्टर को हटाया जाए। गुरुवार दिन में आलमबाग के एक वकील अपनी एफआईआर दर्ज कराने गए थे। आरोप है कि तभी वहां मौजूद इंस्पेक्टर ने उनसे अभद्र व्यवहार कर जातिसूचक टिप्पणी की। आलमबाग साकेतपुरी निवासी व वकील पंकज मिश्रा के मुताबिक वह अपने चचेरे ससुर गंगाधर प्रताप त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत लेकर गुरुवार दिन में विभूतिखंड थाने में गए थे। पंकज का आरोप है कि विभूतिखंड इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने गालियां देते हुए इनकाउंटर करने, जेल भेजने की धमकी दी।पंकज के साथ अभद्र व्यवहार करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.