कानपुर, अगस्त 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा दक्षिण ने श्रीमुनि इंटर कॉलेज, गोविंद नगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक संगोष्ठी की। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अगुवाई में गोष्ठी के पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। यहां त्रासदी के साक्षी रहे हरेंद्र सिंह, केहर सिंह, नीतू सिंह एवं अवतार सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए उस दौर की भयावह परिस्थितियों, विस्थापन और परिवारों द्वारा झेली गई पीड़ा का वर्णन किया। बताया कि विभीषिका को याद रखना इसलिए जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।मुख्य अतिथि व एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भारत का विभाजन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है। यह भी पढ़ें- भावी पीढ़ी को इतिहास के संघर्षों से परिचित कराना जरूरी दिवंगत आत्माओं ...