मेरठ, अक्टूबर 4 -- श्री सनातन धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में शहर रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में शुक्रवार को विभीषण राजतिलक और माता सीता की अग्नि परीक्षा के बाद प्रभु राम के अयोध्या पहुंचने का मंचन किया गया। जय श्रीराम के जयकारों से गढ़ रोड वैशाली कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर गूंज उठा। वैशाली कॉलोनी राधा कृष्ण मंदिर पर हुए मंचन में रावण वध के बाद हनुमान जी ने अशोक वाटिका जाकर माता सीता को प्रभु श्रीराम की विजय का संदेश सुनाया। हनुमान जी कहते हैं कि प्रभु राम का कार्य पूर्ण हुए बिना उन्हें विश्राम नहीं मिलता। माता सीता द्वारा दी गई अग्नि परीक्षा से वातावरण में सन्नाटा छा गया। माता सीता की पवित्रता को अग्नि ने प्रमाणित किया और सभी संदेह मिट गए। इसके बाद राम दरबार का मंचन हुआ। विभीषण राजतिलक का मंचन किया गया। श्रीराम ने लंका का रा...