समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर हए विभिन्न हादसे मे पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें मारपीट की घटना में रतवारा गांव के दुखन कुमार शाह एवं चांदनी देवी तथा हजपुरवा गांव के गुड्डू कुमार शामिल थे। वहीं कल्याणपुर के समीप सड़क दुर्घटना में लहरियासराय के माला देवी एवं कल्याणपुर के बमबम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां जख्मी लोगों के प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बमबम कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.