समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर बुधवार की रात हुये हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। बता दें कि सड़क दुर्घटना में सिंघिया गांव के उपेंद्र राय के पुत्र राकेश कुमार जख्मी हो गए। वहीं मुक्तापुर गांव में हुई मारपीट की घटना में मंजय कुमार राय की पुत्री पिंकी कुमारी जख्मी हो गई। दोनों जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी प्रभारी डॉ मो. हैदर ने दी। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...