गढ़वा, मार्च 18 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति व तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान स्किल सेल, एएनसी, टीबी और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही इन कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उक्त अवसर पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, लेखा पदाधिकारी प्रदीप पाठक, बीडीएम अनूप कुमार गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश ने सभी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुन...