मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चुराई गई दस बाइकों को बरामद किया है। पुलिस ने फर्रुखाबाद के दो बाइक चोरों को भी गिरफ्तार किया है। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों ने बाइक चोरी का इकबाल किया। बाइकें चुराकर दोनों आरोपी कम कीमत लेकर बेच देते थे। इनके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया। बाइकों को सीज किया गया है। एसपी सिटी अरुण कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एलाऊ थाना प्रभारी अवनीश त्यागी 24 दिसंबर की रात बघिरुआ से एलाऊ जाने वाले मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्होंने दो बाइक सवार युवकों को पकड़ा। पुलिस को ये देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मंजे...