रुद्रपुर, मार्च 3 -- किच्छा, संवाददाता। होली के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 133 लीटर कच्ची शराब बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को पुलिस ने पुरानी गल्ला मंडी से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आरोपी सूरज पुत्र कैलाश निवासी ग्राम हाथीखाना, वार्ड-17 किच्छा को गिरफ्तार किया। धौराडाम क्षेत्र में इमलीघाट वन चौकी के पास 38 लीटर कच्ची शराब के साथ परमजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम धौराडाम नजीमाबाद को पकड़ा गया। ग्राम कनकपुर में घर से 40 लीटर कच्ची शराब के साथ हुकुम सिंह पुत्र बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं लालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से 25 लीटर कच्ची शराब के साथ बलविंदर सिंह ...