बोकारो, जून 28 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाली मुहर्रम का त्यौहार पेटरवार सहित आसपास के क्षेत्रों में पूरे शांति,आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय भावना  के साथ मनाई गई। इस दौरान पेटरवार के गागी हाट में पेटरवार, सदमा और लुकैया के आकर्षक ताजियों का मिलन हुआ। इसके पूर्व पेटरवार स्थित इमामबाड़ा से सुबह ताजिये के साथ एक जुलूस निकाला गया, जो मठ टोला, मुखिया टोला, पटवा टोला होते हुए खत्री मोहल्ला तक गई, जहां अस्त्र शस्त्र और लाठी खेल का भव्य प्रदर्शन किया गया। मुखिया टोला में पेटरवार मुखिया, खत्री टोला में पूरणचंद खन्ना, नंदो बनर्जी की ओर से मुहर्रम जुलूस में शामिल लोगों के बीच कोल्डड्रिंक, शीतल पेय आदि का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : ताजियों के साथ पारंपरिक लाठी-तलवार से दिखाया करतबगागी हाट में हुआ लाठी...