बिजनौर, अप्रैल 7 -- चांदपुर। चांदपुर में शिवसेना की बैठक बसंती देवी धर्मशाला में शिवसेना राज्य उपप्रमुख पंडित नरेश शर्मा की अध्यक्षता और जिला उप प्रमुख मुकेश लांबा के संचालन में हुई। जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि जिले में हो रही गो हत्या पर लगाम लगे। कहा कि बाईपास रोड को लेकर लोक निर्माण विभाग की शिकायत, स्मार्ट मीटर, पुलिस की कार्यप्रणाली व वन विभाग के अधिकारियों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 9 अप्रैल को मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर विजय गुप्ता, डॉ. दिनेश, शोभित गुर्जर, भूपेंद्र, मनीष सैनी, अरुण कन्यावाल, बंटी सेहरावत, राजीव अहलावत, धर्मवीर तोमर, मनीत कुमार, कमल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.