शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- निगोही-संवाददाता। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को छह सूत्रीय ज्ञापन दिया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ताओं ने पहले ब्लाक मुख्यालय पर मीटिंग की। किसान नेता देवेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की ढुलमुल नीतियों से अधिकारी बेलगाम है। क्रय केन्द्र न चलने से किसान का गेहूं औने-पौने में बेचा जा रहा है। आवारा पशु फसल को नुकसान पहुंचा रहे है, लेकिन कोई देखने वाला नही है। उन्होंने चेतावनी दी, कि अगर समय रहते समस्याओं का समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। मीटिंग के बाद कार्यकर्ता सीधे ब्लाक आफिस पहुंचे। बीडीओ को ज्ञापन छह सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में गेहूं क्रय केन्द्र,आवारा पशु, सार्वजनिक शौचालय खुलवाने आदि मांग शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.