गौरीगंज, मई 4 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।किसानों ने आरोप लगाया कि चकबंदी वाले गांवों में खतौनी सत्यापन न होने के कारण उन्हें सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रसूलपुर, सिंदुरवा, बनभरिया, मरदानपुर, कोयलारा महोना पश्चिम सहित कई ग्राम सभाओं के किसानों को मजबूरी में अपनी उपज कम दामों पर व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है। इसके अलावा किसानों ने स्मार्ट मीटरों को हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि बिजली न होने के बावजूद स्मार्ट मीटरों की रीडिंग बढ़ रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। किसानों ने महोना, जगदीशपुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.