फतेहपुर, मार्च 15 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र और आसपास के इलाकों में रविवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार पिता पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी हरदो में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ऐलई गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह रविवार दोपहर करीब दो बजे अपनी बाइक से दस वर्षीय पुत्र अभिषेक और आठ वर्षीय पुत्री काव्या को लेकर फतेहपुर जा रहे थे। खागा दामपुर मार्ग पर टिकरिया गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोडर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ओमप्रकाश, अभिषेक और काव्या गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी लाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए ...