हाजीपुर, अप्रैल 16 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि जिले के विभिन्न संस्थानों से आठ बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। नया सवेरा-2.0 के तहत जिले के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण एंटी ह्मूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बच्चों को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया। अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग के दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक विक्रम सेहाग के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नया सवेरा के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत बच्चों को बाल मजदूरी से विमुक्त कराकर शिक्षा का अवसर प्रदान करना है तथा उनके अधिकारों की रक्षा करनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.