गढ़वा, जून 21 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भवनाथपुर प्रखंड के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में पूरे उत्साहपूर्ण वातावरण में लोगों ने योगाभ्यास किया। मुख्य कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया, जहां पर अस्पताल कर्मियों के अलावे कई बुद्धिजीवियों को योग प्रशिक्षक शंकर प्रिय राम और गुप्तेश्वर पसाद के अलावा महिला प्रशिक्षक मुन्नी गुप्ता के द्वारा योग्याभ्यास कराया गया। वहीं गर्ल्स हाई स्कूल, डीएवी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवनाथपुर टाऊन और बाजार, राजकीयकृत उच्च विद्यालय, राजकीय बुनियादी विद्यालय, गर्ल्स हाई स्कूल सहित अन्य संस्थानों में योग शिक्षक के द्वारा अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, शीर्षासन सहित अन्य योगाभ्यास कराया गया। यह भी पढ़ें- पीएनबी सरायकेला में योग दिवस मना मौके पर लोगों...