सिमडेगा, जुलाई 19 -- कोलेबिरा। चेन्नई स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तीन छात्र आशीष कुमार, अक्षत आनंद एवं प्रियांशु राज ऐड़ेगा एवं लचरागढ़ पंचायत में जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न संरचनाओं एवं तकनीकों का विस्तृत अध्ययन किया। उन्हें अध्ययन करने में मुस्कान विकास संस्था के लोगों ने भी सहयोग किया। इस दौरान छात्रों ने तालाब, चेक डैम, टीसीपी बंड तथा अर्दन चेक डैम जैसी जल संरक्षण संरचनाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। मौके पर संस्था के बालूलाल सिंह, मैनन हेरेंज, सुरेश सिंह एवं पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...