बांदा, जून 18 -- बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र में त्वरित आर्थिक विकास निधि योजना वर्ष 2025-26 एवं बुंदेलखंड विकास निधि राज्यांश के अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं का सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इसमें बड़ोखर खुर्द की ग्राम पंचायत कनवारा में कुल तीन संपर्क मार्गों मजरा बैजू के डेरा में निषाद बस्ती से करिया नाला मेन रोड तक 1.250 किलोमीटर लंबाई के संपर्क मार्ग का निर्माण जिसकी लागत Rs.109.50 लाख है। इसके अतिरिक्त ब्रम्हाडेरा में लखना के मकान से बरात घर होते हुए दुर्जा निषाद के मकान की ओर 0.600 किलोमीटर लंबाई के संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य Rs.44.73 लाख व मजरा टिकरी में निषाद बस्ती से रामभवन खंगार के मकान की ओर 0.700 किलोमीटर लंबाई के संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य Rs.64.18 लाख की लागत से कराया जाएगा। ग्राम...