बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय प्रबंध समिति के निर्देश पर सभी विभागो के समस्त संविदा कर्मचारियों के आर्थिक शोषण उत्पीड़न व कम वेतन पर नियम विरुद्ध कटौती होने पर प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया। बुधवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ, स्वास्थ विभाग संघ, सिंचाई संघ, आंगबाडी, आशाबहू संघ आदि के कार्यकारी सदस्य पदाधिकारियों ने एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए रोडवेज से कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि संविदा कर्मचारियो की नियमावली अतिशीघ्र घोषित की जाए। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संविदा कर्मचारियो का नियमितीकरण किया जाए। परिवहन निगम के चालको की ई चालान पर नियम विरुद्ध कटौती तत्काल बन्द की जाए। ईएसआई चिकि...