घाटशिला, मार्च 11 -- घाटशिला। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन पूर्वी सिंहभूम जिला ऐक्टिविस्ट्स की बैठक प्रदेश अध्यक्ष समर महतो की उपस्थिति में की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई, साथ ही जिला में व्यापक रूप में सदस्यता करने का निर्णय लिया गया। और 23 से 31 मार्च शहीद-ए- आज़म भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु शहादत दिवस के अवसर पर सप्ताह भर विभिन्न स्कूल,कॉलेज गांव मोहल्ले में मनाने का निर्णय लिया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव शुभम कुमार झा ने कहा कि जिला की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, छात्रवृत्ति समस्या, अपग्रेड 2 स्कूल में शिक्षक बहाली की मांग एवं छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी को लेकर और शिक्षा, संस्कृति, मानवता बचाओ आंदोलन तेज करने के लिए जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, गांव, शहर, मोहल्ले में व्याप...