मथुरा, मार्च 29 -- राजीव इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वर्षभर कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ विभिन्न विधाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को सुबह से ही माहौल खुशनुमा दिख रहा था। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर कला प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों को प्रदर्शित कर अपने कौशल की बानगी पेश की। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में लोक कला, छवि चित्र, कम्पोजिशन, वस्तु चित्र और प्रकृति चित्रों को सुंदर व आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। इन कलाकृतियों को जल रंग, पेंसिल रंग, एक्रेलिक एवं पोस्टर रंगों के माध्यम से पूर्ण किया गया। मुख्य अतिथि ने कलाकृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी चैम्पियंस को शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथि डॉ. नवप्रीत कौर ने सम्मान समारोह में 90 प्रतिशत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.