छपरा, जून 3 -- 1 सैनिक पब्लिक स्कूल बरेजा में हिंदुस्तान ओलंपियाड के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल व अंकपत्र देकर सम्मानित करते प्राचार्य व शिक्षक दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड के सैनिक पब्लिक स्कूल, बरेजा परिसर में बुधवार को विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजित समारोह में दर्जनों विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, अंकपत्र एवं मेडल प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। विद्यालय के प्राचार्य बजेंद्र कुमार शुक्ला उर्फ मुकुल जी ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्...