हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर हजारीबाग के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने बजट का स्वागत किया है। इसे संतुलित और देश हित का बजट बताया है। क्या कहते हैं लोग आयकर अधिवक्ता रविशचंद्र तिवारी ने कहा कि बजट में कर व्यवस्था को स्थिर रखा गया है, लेकिन आयकर स्लैब में बड़े बदलाव नहीं होने से मध्यम वर्ग को अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। व्यवसायी दीपक शर्मा ने एमएसएमई, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स पर फोकस को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। व्यवसायी रामजीवन शर्मा ने कहा कि बजट में बड़े उद्योगों पर ज्यादा ध्यान है, छोटे दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों के लिए विशेष पैकेज की जरूरत थी। सरकारी कर्मचारी संतोष कुमार के अनुसार बजट में वेतनभोगी वर्ग के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.