देवघर, मई 7 -- सारवां,प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री पशुधन विकास सुकर पालन योजना अंतर्गत गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में 10 युनिट सूकर का वितरण सीओ राजेश कुमार साहा, बीएचओ डॉक्टर सुनील टोप्पो, प्रमुख प्रतिनिधि उमाकांत मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार व संतोष सिंह, ओबीसी सेल के सीताराम हाजरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान बनवरिया व पाहारिया पंचायत के लाभुक मोहन कोल, विमला देवी, भूदेव पुजहर, सुलेखा देवी, छबी देवी व पूनम देवी सहित अन्य लाभुकों के बीच सूकर का वितरण किया गया। मौके पर सुकर के साथ दवा व चारा का भी वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित सीओ ने कहा कि लाभुक सही तरीके से सुकर का पालन कर अपनी आय बढ़ा पायेंगे। यह भी पढ़ें- बकरी पालन योजना के तहत 25 मई तक करें आवेदन सूकर वितरण कार्यक्रम में पारा वेट तीरफ, दशरथ, मिथलेश, अजीत, प्रमोद, चत...