रामपुर, दिसम्बर 23 -- सर्दी का मौसम शुरू होने पर अधिकतर स्कूलों व कॉलेजों के समय में बदलाव कर दिया गया। इसको देखते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी विभिन्न रूटों पर कुछ बसों के संचालन के समय में बदलाव किया है। इससे विद्यार्थियों को लाभ होगा और समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे। अभी तक लगभग सभी स्कूलों के खुलने का समय सुबह आठ बजे था मगर मौसम बदलने पर इसे बढ़ाकर अधिकतर स्कूलों ने नौ बजे कर दिया है। स्कूलों का समय बदलने पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन अधिकारियों ने बिलासपुर, मिलक,मुरादाबाद, शाहबाद, केमरी मार्ग पर कुछ बसों का समय बढ़ाकर स्कूल समय के अनुसार किया है। ताकि विद्यार्थियों को स्कूल व कोचिंग सेंटर पहुंचने में परेशानी नहीं हो सके। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। इस बदलाव से विद्यार्थियों को डग्गामार वाहनों में दोगुना किरा...