गोड्डा, मार्च 28 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । रामनवमी के अवसर पर महगामा विधानसभा विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न गांवो के रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुई।वही चैती दुर्गा मंदिर कजरेल व रूंजी गांव में स्थापित मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर मन्नते मांगी।इस दौरान चपरी शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित विराट दंगल कुश्ती में पहुंच कर पहलवानों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं समाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करती है साथ ही युवाओं के भीतर आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की भावना का विकास करती है । लोगों को रामनवमी का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सत्य और धर्म हम सभी के जीवन के पथ प्रदर्शक हैं।कहा की इस प्रकार ...