भागलपुर, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि के अवसर पर अमडंडा थाना क्षेत्र के श्रीमतपुर स्थित भोला बाबा स्थान पर सोमवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन आयोजक एवं श्रीमतपुर पैक्स अध्यक्ष भवेश कुमार तथा मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में पंजाब, बनारस, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, झारखंड सहित कई राज्यों से आए दर्जनों पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला के दांव-पेंच दिखाए और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कमेटी ने प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,500 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 5,500 रुपये दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...