अल्मोड़ा, मार्च 18 -- कर्नाटक खोला स्थित रामलीला मैदान में 22 मार्च को दर्शन उत्सव कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और असम के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड की छपेली और गढ़वाली नृत्य, उत्तर प्रदेश की नृत्य माटिका, हरियाणा के फाग और पनिहारी तथा असम का प्रसिद्ध बिहू नृत्य आकर्षण होंगे। माया उपाध्याय, जॉय डेका, सौम्य वर्मा, मोहन सिंह, भावना कठायत आदि टीम के साथ प्रस्तुति देंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...