लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विभिन्न राजनीतिक दलों से आए नेताओं ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यूपी कांग्रेस के मुताबिक कांग्रेस का हाथ थामने वालों में आजाद समाज पार्टी और भाजपा के लोग थे। आजाद समाज पार्टी के कानपुर ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष फौजी भारत भूषण शंखवार, कानपुर नगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील कोरी समेत कई नेताओं ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। कानपुर नगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा की निवर्तमान प्रदेश सचिव अर्चना राठौर ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। यह भी पढ़ें- रजनीश सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की राजेंद्र पाल गौतम ने सभी नवागंतुकों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इनके आने से कांग्रेस को ...