रुडकी, मार्च 21 -- रुड़की। ईद उल फितर के पावन अवसर पर रुड़की में सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह के समीप स्टॉल लगाकर नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान नमाजियों पर पुष्प वर्षा की गई और खजूर, मिठाई व अन्य मिष्ठान खिलाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...