रुडकी, जून 25 -- लक्सर, संवाददाता। विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ग्राम प्रतिनिधियों को दी गई। गुरुवार को खंड विकास कार्यालय, लक्सर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा शासन की विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायतों से मांगी गई विकास की कार्ययोजनाएं

हिंदी हिन्दुस्तान क...