विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय आदिवासी पार्टी दिया धरना, निकाली रैली
चक्रधरपुर, मार्च 26 -- मनोहरपुर। भारत आदिवासी पार्टी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मनोहरपुर में रैली निकाल प्रखंड कार्यालय परिसर पर धरना - प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनोहरपुर के मनीपुर गांव स्थित आम बागान से एक रैली निकाली गई। रैली शहर के प्रमुख इलाकों से होकर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान मांगों को लेकर लोग नारेबाजी भी कर रहे थे। जिलाध्यक्ष सुशील बरला और अन्य वक्ताओं ने क्षेत्र के विधायक और सांसद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्होंने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के निदान के लिए कुछ नहीं किया। कहा कि मनोहरपुर शहर में डिग्री कॉलेज तो है, लेकिन शिक्षकों की कमी से यहां पढ़ रहे बच्चों का भविष्य अधर में है। मनोहरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी चिकित्सकों की कमी है। उन्होंने सारंडा में बसे लोगों को वनाधिकार पट्टा जल्द देने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.