हाजीपुर, सितम्बर 4 -- लालगंज और करताहां थाना ने विभिन्न मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करताहां थाना ने धनुषी गांव के दीपलाल राम का बेटा राकेश राम, दीपलाल राम की पत्नी सुशीला देवी,सुदीप राम की पत्नी संजू देवी, सरयुग राम का बेटा सुदीप राम और डिंपल राम, सुदीप राम का बेटा रवि राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही लालगंज थाना ने थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव से जुलाई 2026 में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बसंतपुर पट्टी गांव के मिथुन पासवान के बेटा अनिल पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। -दिलीप कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...