दरभंगा, मई 10 -- अचलेंद्र झा,लहेरियासराय। दरभंगा न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा, डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्त रूप से किया। प्रधान जिला जज श्री शर्मा ने लोक अदालत के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की चर्चा करते हुए कहा कि लोक अदालत अल्प समय में वर्षों से लंबित मामलों के निष्पादन का अवसर है। डीएम श्री कुमार व एसएसपी श्री रेड्डी ने कहा कि लंबित मामलों का निष्पादन ऑन स्पॉट आपसी सहमति से किया जाता है। इसका लाभ लोगों को उठाना चाहिए। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रमोद कुमार पंकज, स्थायी लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, न्यायिक अधिकारी सलभ शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रधर मल्ल...