लखीसराय, अप्रैल 24 -- चानन, निज संवाददाता। बन्नू बगीचा पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर किए गए छापेमारी अभियान में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन एनबीसी वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना अध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि बतसपुर निवासी चमन यादव के पुत्र कपिल यादव, कमियापुर गोहरी निवासी जोगेंद्र दास के पुत्र अखिलेश दास एवं नंदलाल दास के पुत्र जितेंद्र दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- 3 आरोपी व एक वारंटी को पुलिस ने दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...