हाजीपुर, मई 11 -- लालगंज । सं.सू. लालगंज थाना ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि कई मामलों के अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहे। लालगंज थाना क्षेत्र के मधुसूदन पकड़ी गांव के पत्थल सहनी पिता चना सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके पहले न्यायालय के आदेश से उनके यहां कुर्की जब्ती भी हुई थी, वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। वहीं थाना क्षेत्र के पीरापुर गांव के संजय राय पिता रामनगिना राय को गिरफ्तार कर थाना लाया और जेल भेज दिया। वहीं एक अन्य मामले में बेलसर थाना क्षेत्र के माधवपुर डुमरिया गांव के अनीश कुमार पिता दुखित महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- विभिन्न मामलों में तीन लोगों को भेजा जेल - दिलीप कुमार यह भी पढ़ें- फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने इ...