लखीसराय, मई 25 -- चानन, निज संवाददाता। चानन पुलिस द्वारा चलाए गए धर-पकड़ अभियान में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार ने कहा कि गजियागढ़ी गोपालपुर से मारपीट के दो वारंटी उपेन्द्र मांझी, पिता कारू मांझी, एवं बिरजू मांझी, पिता कैलाश मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि रामपुर से एससी-एसटी एक्ट के आरोपी गोरेलाल यादव के पुत्र चंदन कुमार को भी पुलिस द्वारा रामपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। यह भी पढ़ें- एससी-एसटी एक्ट का एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...