लखीसराय, फरवरी 7 -- चानन। चानन पुलिस द्वारा चलाए गए धड़-पकड़ अभियान में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई में कुंदन मांझी, रामचंद्र मांझी व संजय मंडल को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...