जहानाबाद, मार्च 7 -- काको, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि काको मुशहरी में छापेमारी कर बच्चू मांझी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की थी, जहां से चार लीटर देसी शराब बरामद की गई थी। हालांकि उस समय पुलिस की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने लंबित मामलों में भी कार्रवाई करते हुए डेढ़ सैया गांव निवासी छोटी कुमार तथा तीताई बीघा गांव निवासी शैलेश मांझी को गिरफ्...