विभिन्न मामलों में छह आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 4 -- बोचहां। अलग-अलग मामलों में फरार छह आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एससी-एसटी एक्ट के तीन और पॉक्सो एक्ट के 3 आरोपित शामिल हैं। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट में फरार करणपुर दक्षिणी निवासी अशोक सहनी के पुत्र रजत कुमार, बुधौली निवासी भोला दास के पुत्र सुंदरम कुमार एवं चितरंजन ठाकुर के पुत्र रोशन कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। वहीं, पॉक्सो एक्ट के आरोपित बल्थी रसूलपुर निवासी प्रेम पासवान, राजू कुमार एवं मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में जले भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- विभिन्न मामलों में छह आरोपित गिरफ्तार यह भी पढ़ें- एससी/एसटी एक्ट का आरोपित समेत तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.