बगहा, जून 2 -- बेतिया। विभिन्न थाने की पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामलों के 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 21 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से आठ की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय सात वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। यह भी पढ़ें- चोरी समेत अन्य मामलों में 27 गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...