मोतिहारी, फरवरी 28 -- हरसिद्धि, एसं। हरसिद्धि पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि विभिन्न गांवों में छापेमारी कर विभिन्न मामलों के तेरह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सह डीएसपी रिषभ कुमार ने बताया कि सेवराहा के प्रमिला देवी, कन्हैया साह, गणेश महतो, सुनीता देवी, जसौली पट्टी के अजय कुमार, मठलोहियार के चंदेश्वर दास, रविंद्र कुमार, अर्जुन राय, नंदू पटेल, रविंद्र पासवान, विनोद चौधरी, संजय कुमार व सपही के मोहन मांझी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद सभी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावे अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ,दारोगा अविनाश कुमार, मेराज आलम सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...