बगहा, जून 18 -- बेतिया। विभिन्न थाने की पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामलो के 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में चार वारंटी समेत 11 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से पांच की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय सात वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 90 लीटर 320 मिलीलीटर शराब जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से 63 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल की है। यह भी पढ़ें- चोरी समेत अन्य मामले में 44 गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान ...