भागलपुर, नवम्बर 25 -- थाना क्षेत्र के नवादा में मारपीट सहित विभिन्न आरोपों में थाना में दो अलग-अलग नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में किसान अर्जुन राम ने पड़ोसी पर शराब पीकर मारपीट करने सहित अन्य आरोपों में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि रीता देवी ने मारपीट करने सहित विभिन्न आरोपों में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर सोमन महतो बस चालक ने बस में ठोकर मारने वाले ट्रक चालक एवं मालिक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में बस चालक ने कहा है कि बासुदेवपुर, मुंगेर से सीआरपीएफ फोर्स के कर्मी को लेकर ममलखा, सबौर आ रहे थे। ट्रक चालक ने बस में पीछे से धक्का मार दिया। जिससे बस में क्षति आई है। सभी दर्ज मामलों की जांच सुल्तानगंज थाना कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...