विभिन्न मामले को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। अयोध्या में चढ़ावा चोरी काण्ड, पेपर लीक, कानून व्यवस्था और अन्य सवालों को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर चढ़ावा चोरी मामले में उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक कमेटी का गठन कर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। इस दौरान भाकपा के प्रदेश के राज्य कार्यकारिणी सदस्य आरके शर्मा ने कहा कि करोड़ हिंदुओं की आस्था के केंद्र में चढ़ावा व दान की धनराशि को तथाकथित सनातनियों ने लूट कर उनकी आस्था के साथ विश्वास घात किया है। उन्होंने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कराए बिना एसआईटी की नियुक्ति किसी साजिश की तरफ इशारा करती है। एसआईटी के माध्यम से बड़े चोरों को बचाया जाना, चढ़ावा चोरी कांड में शामिल अपराधियों और भारत सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.