सिमडेगा, सितम्बर 13 -- विभिन्न मांगो को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन शुरु सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।

आंदोलन की शुरुआत जिले में 108 एंबुलेंस कर्मियों का चरणबद्ध आंदोलन शुरु हो गया हे। आंदोलन के पहले चरण में शुक्रवार को कर्मियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपकर आगे होने वाले आंदोलन की जानकारी दी। कर्मियों ने बताया कि अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड द्वारा 6 अगस्त 2026 को जारी पत्र में जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन सुनिश्चित करने तथा कर्मियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही सम्मान फाउंडेशन कंपनी द्वारा सेवा से हटाए गए कर्मियों को संबंधित जिलों में पुन: सेवा में बहाल करने का अनुरोध भी किया ...